test

ये लिज हर्ले है या निर्लज्ज हर्ले: भारतीय संस्कृति का अपमान ?

बहुत सारे विदेश में रहने वाले भारतीय और विदेशी महिलाओं ने  अपने सनक और हरकत से भारतीय संस्कृति को समय-समय पर अपमानित किया है, पर क्या होगा इस देश का भविष्य जब उनकी इन गंदी हरकत में भारत के लोग भी साथ देने लगें.पिछले दिनों चर्चा में रहे भारतीय टेक्सटाइल उद्योगपति अरुण नायर और उनकी पत्नी ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले (लिज हर्ले) ने एक पार्टी में शिरकत क्या की,भारतीय संस्कृति का मजाक बना दिया.दरअसल इस पार्टी में लिज हर्ले जब ब्लू कलर की साड़ी पहनकर अपने पति के साथ आई तो लोगों ने लिज को प्रशंसा की निगाहों से देखा कि ये अपने पति के देश भारत की संस्कृति का सम्मान करने को साड़ी पहनी है.पर.....अगले ही पल सभी चौंक गए.लिज ने साड़ी के साथ न तो ब्लाउज पहना था और न ही ब्रा.उनके शरीर का वो हिस्सा लोगों को स्पष्ट दिख रहा था जिसे भारतीय संस्कृति में ढंका जाना चाहिए था.भारतीय पति साथ दे रहे थे लिज की ओछी हरकत में.यानी ग्लैमर का साथ क्या हुआ,अपनी सभ्यता और संस्कृति को ताक पर रख दिया.लानत है ऎसी मॉडल और ऐसे मॉडल के आशिक पति का जो अपने देशवासियों की भावना को ठेस पहुंचाते है.ऐसे लोगों का विरोध तो होना ही चाहिए.
ये लिज हर्ले है या निर्लज्ज हर्ले: भारतीय संस्कृति का अपमान ? ये लिज हर्ले है या निर्लज्ज हर्ले: भारतीय संस्कृति का अपमान ? Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on 7:37 am Rating: 5

1 टिप्पणी:

Blogger द्वारा संचालित.